*इस सप्ताह बन रहा है पंच ग्रही और षडग्रही योग*
*सरकार और किसान नेताओं के बीच तनाव रहेगा बरकरार*
इस सप्ताह पांच व छः ग्रहों का मकर राशि में अशुभ योग बना है।
12 फरवरी तक यह योग यथावत बना रहेगा। इस योग के प्रभाव से भारतीय राजनीति में भयंकर उथल-पुथल होगी।
अराजक तत्व अपने षड्यंत्रों से बाज नहीं आएंगे। जन धन हानि, उपद्रव और प्राकृतिक आपदाओं का भी योग बन सकता है।
सरकार के कठोर निर्णय से देशद्रोहियों में हलचल मच जाएगी। और विश्व स्तर पर भारत को बदनाम किया जाएगा। इससे सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि में पिछले 1 सप्ताह से सूर्य, बुध, गुरु ,शुक्र और शनि का पंच ग्रही योग भारत के लिए बहुत ही अशुभ चल रहा है।
आगे 9 फरवरी से 12 फरवरी तक इन ग्रहों की श्रृंखला में चंद्रमा भी आ जाएंगे जो षडग्रही योग बनाएंगे।
मकर राशि में सूर्य ,चंद्रमा ,बृहस्पति का एक साथ होना बहुत ही अशुभ है। गुरु और शुक्र का भी परस्पर मिलन भी मकर राशि में हानिकारक है। देश में विरोधी ताकते कुचक्र चलेंगी। किंतु शीघ्र ही इनके षडयंत्रों का राज खुल जाएगा। इसके पश्चात हताश विरोधी हिंसा का सहारा ले सकते हैं। इसलिए हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि में चल रहे राहु की नवम दृष्टि भी इस समय मकर राशि पर है। जो वर्तमान स्थिति (तथाकथित किसान आंदोलन) को एक धार प्रदान कर रही हैं ।अभी स्थिति सामान्य नहीं होने वाली है।
उपरोक्त ग्रह चक्रों के अनुसार यह स्थिति जान पड़ रही है की यह समय देश और विश्व के लिए बहुत ही हानिकारक है सत्ताओं के प्रति षड्यंत्र चल जाएगा।
यदि हम गत माह का अवलोकन करें, तोअमेरिका में सरकार विरोधी आंदोलनकारियों का कुचक्र, मयांमार में सत्ता पलट ,नेपाल में प्रधानमंत्री पद के लिए हलचल, पाकिस्तान में विद्रोहियों की चालें भारतीय सीमा पर चीन की युद्धोन्मादी हलचलें पूरे भारतवर्ष में किसान आंदोलन की आड़ में खालिस्तानी कुचक्र चल रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसे अशुभ योग के दुष्प्रभाव को शीघ्र ही पृथ्वी से समाप्त करें।
पंडित शिवकुमार शर्मा ,आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न
No Comments yet!