*🍳तवा व कढ़ाई का वास्तु तथा आपका रसोई घर*
तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। रसोई को साफ रखें। यदि कोई महिला गंदे तवे या फिर गंदी कढ़ाई को इस्तेमाल में लाती हैं तो इसका सीधा प्रभाव उसे पति पर पड़ता है।
इसके अलावा आपके घर के बच्चे या पति नशे में लिप्त हो जाते हैं तो मान कर चलें कि ऐसा राहु के कुप्रभाव के कारण हो रहा है।
*🏵️इन कारणों से भी घर में वास्तु दोष होता है-*
1. रसोई अगर गंदी हो या अव्यवस्थित तरीके से रखी जाए तो इससे घर के मुखिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
2. बार-बार एक ही तवे या गंदी कढ़ाही को बिना धुले रोटी बनाई जाए तो इससे पुरुषों खास कर पति पर कुप्रभाव पड़ता है।
3. रात में खाना बनाने के बाद बर्तनों को जूठा छोड़ देना। खासकर तवा हमेशा धो कर सुखा कर ही रखें।
4. जो तवा प्रयोग में न हो उसे किचन में न रखें, उसे वहां से हटा कर ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े। उसे किसी अलमारी आदि में रख दें।
5. आप जहां भी बर्तन रखते हों वहां यह ध्यान दें कि तवा या कढ़ाही उल्टा न रखा जाएं। यह शुभ नहीं होता।
6. गैस बंद करने के बाद तवा कभी उसके ऊपर न छोड़ें, बल्कि जब वह ठंडा हो जाए तो धो कर बर्तन स्टैंड में रख दें।
7.तवा या कढ़ाई के रखने की जगह आपके खाना बनाने के दाहिने ओर होने चाहिए।
8 तवा नींबू और नमक मिला कर साफ करें। यानी तवा जितना चमकेगा आपकी किस्मत भी उतनी ही चमकेगी ।
पं.शिवकुमार शर्मा
अध्यक्ष- शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केन्द्र गाजियाबाद, 9811893069
No Comments yet!