आज व कल जन्म लेने वाले बच्चे होंगे मेधावी और धनवान

27Oct
*आज व कल जन्म लेने वाले बच्चे होंगे मेधावी और धनवान*-पं. शिवकुमार शर्मा
—————-++-+————
दिनांक 9 सितंबर के प्रातः काल 5:30 बजे से 11 सितंबर प्रातः 2:26 तक जन्म लेने वाले बच्चे विशेष योग्यता लेकर उत्पन्न होंगे। ऐसे बच्चे प्रतिभावान एवं धनी होंगे और समाज व राष्ट्र को नई दिशा दिखाने वाले होंगे ।ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इन दो दिन सभी ग्रह अपनी अपनी उच्च राशि में ,स्वराशि में एवं मित्र राशि में रहेंगे ।चंद्रमा वृष राशि में उच्च का रहेगा। बुध कन्या राशि में उच्च का रहेगा ।राहु मिथुन राशि में उच्च का रहेगा। केतु धनु राशि में उच्च के रहेंगे।
      इनके अलावा सूर्य सिंह राशि में अपनी स्व राशि में, शनि मकर में राशि में स्वयं की राशि में रहेंगे। मंगल मेष राशि में स्वराशि में रहेंगे। शुक्र कर्क राशि में मित्र राशि में रहेंगे।
 उच्च,स्वराशि मित्र राशियों में ग्रह होने का अपना अलग ही महत्व होता है, क्योंकि सूर्य, मंगल, शनि यदि स्वराशि राशि में होते हैं, तो व्यक्ति को दृढ़ इच्छाशक्ति वाला, साहसी ,पराक्रमी दूसरों पर शासन करने वाला बनाते हैं ।बुध चंद्रमा और गुरु उच्च राशि में होने से बच्चा मेधावी ,विद्या में निपुण, उच्च शिक्षा में कुशल आदि गुणों वाले होते हैं ।राहु, केतु उच्च के हो तो व्यक्ति दूरदर्शी, संघर्ष झेलने वाला, राजनीतिज्ञ एवं कुशल प्रशासक होता है ।शुक्र यदि मित्र राशि या स्वराशि में स्थित होते हैं तो धन ,वैभव सुख, विलासितापूर्ण जीवन ,ऐश्वर्य आदि प्राप्त होते हैं।
     सबसे अच्छी बात यह है कि इस समय कोई भी ग्रह अस्त नहीं है ।सभी ग्रह आकाश में प्रत्यक्ष दृश्य मान हैं इसलिए वे अपनी पूर्ण शक्ति से जातक का एवं राष्ट्र का भला करेंगे।
ऐसा योग सैकड़ों वर्षों में एक बार आता है। यह दुर्लभ योग आज से दो  दिन रहने वाला है ,क्योंकि 11  सितंबर को प्रातः 2:26 बजे से चंद्रमा मिथुन राशि में चले जाएंगे। यद्यपि अन्य ग्रह कई दिन तक पूर्ववत रहेंगे। इसीलिए यह कुछ दिन उनके लिए खुशियां लेकर आएंगे ।जिनके यहां संतान पैदा होने वाली है। इसीलिए आप सब इस प्रकार सुनहरे समय का लाभ उठाएं। ज्योतिष आपको अनुकूल समय बताता है आप करना या न करना आपके ऊपर निर्भर है अथवा जो आपके प्रारब्ध में लिखा है, वही सर्वमान्य है ।
पंडित शिवकुमार शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न 
अध्यक्ष -शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद
9811893069
Pt. Shiv Kumar Sharma

No Comments yet!

Your Email address will not be published.