इस बार मकर सक्रांति पर बन रहा है केतु /ध्वज योग, क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव

27Oct
*मकर सक्रांति पर बन रहा है केतु(ध्वज योग). क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव*
इस वर्ष मकर सक्रांति में सूर्य देव 14 जनवरी को प्रातः 8: 14 बजे  आ जाएंगे। 14 जनवरी को ही सक्रांति का पुण्य काल पूरे दिन मनाया जाएगा ।गुरुवार को श्रवण नक्षत्र होने से केतु अर्थात ध्वज योग बनता है। इस योग में सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ माना गया है ।किंतु मकर राशि में ही पहले से शनि और बृहस्पति चल रहे हैं। इन तीनों ग्रहों की तिकड़ी इस वर्ष के पूर्वार्ध में राजनीतिक, सामाजिक उथल-पुथल मचाएगी।
मकर राशि में सूर्य के आने पर सभी शुभ मुहूर्त शादी विवाह गृह प्रवेश आदि आरंभ हो जाते हैं किंतु इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि 17 जनवरी से गुरु अस्त हो जाएंगे। गुरु अस्त में विवाह कार्य ,घर और गृहस्थी के कार्य करना आशु माना गया है ।इसलिए इस बार विवाह मुहूर्त नहीं है।
*मकर सक्रांति में सूर्य आने का आपकी राशियों पर प्रभाव*
मकर राशि  में सूर्य के आगमन से विभिन्न राशियों पर इस प्रकार प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि- दशम भाव में सूर्य आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे ।इस माह धनागमन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
वृषभ राशि-वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य भाव में सूर्य आएंगे जो भाग्य में वृद्धि करेंगे ।आकस्मिक धन का लाभ होगा और परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है.
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए अष्टम सूर्य शुभ अशुभ दोनों प्रकार के फल प्रदान करेंगे।
यात्राओं का योग होगा ,किंतु धन का अपव्यय बहुत होगा।
कर्क राशि- सप्तम भाव में सूर्य का आगमन व्यापार को बढ़ाएगा ।प्रतिष्ठा वृद्धि होगी और महिला सदस्यों से लाभ होंगे।
सिंह राशि-छठे स्थान में सूर्य आने पर विभिन्न प्रकार के आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। जल्दबाजी से बचें।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए पंचम भाव में सूर्य आने से प्रतिष्ठा वृद्धि होगी ।लोगों का समर्थन मिलेगा और आपको नौकरी मे प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि का योग बनेगा।
तुला राशि-तुला राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में सूर्य अच्छा फल देगा। किंतु माता अथवा किसी महिला सदस्य से विवाद की संभावना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।
वृश्चिक राशि-तृतीय भाव में सूर्य का आगमन प्रखर वृद्धि करेगा और क्षमताओं का बढ़ाएगा। नए नए कार्यों की योजना बनेगी किंतु चोट आदि से दूर रहे।
धनु राशि-धनु राशि वालों के लिए द्वितीय भाव अर्थात धन भाव में सूर्य का आगमन प्रसिद्धि और धन प्रदान करेगा परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा।
। मकर राशि- मकर राशि पर ही सूर्य आ रहे हैं इसलिए आपको ज्यादा जागरूक रहना है क्रोध पर नियंत्रण रखें आवेश से बचें। मकर का सूर्य आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा ।किंतु मन में अहंकार का भाव भी निर्माण कर सकता है।
कुंभ राशि-कुंभ राशि में 12 स्थान पर सूर्य का आगमन आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। धन आगमन की अपेक्षा धन का खर्च होगा।.मित्रों से दूर रहें, क्योंकि इन दिनों आप मित्रों से धोखा खा सकते हैं.।
मीन राशि-लाभ स्थान में सूर्य का आगमन महीने भर आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होता रहेगा। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। किंतु जोश में होश मत होना स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखना।
पंडित शिवकुमार शर्मा आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न
अध्यक्ष शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद

One Reply to “इस बार मकर सक्रांति पर बन रहा है केतु /ध्वज योग, क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव”

Your Email address will not be published.