*चिराग पासवान बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री*
*चिराग पासवान जन्मपत्रिका का ज्योतिषीय विश्लेषण*
शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद।
चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के पुत्र हैं। इनका जन्म 31 जनवरी 1982 को दिन में 12:15 पर मधुबनी बिहार में हुआ था।
तात्कालिक कुंडली के अनुसार उनके ग्रह दशा इस प्रकार है।
भाग्य भाव में सूर्य बुध शुक्र की युति पिता की ओर से राजसुख दिलाने वाली होती है । पंचम और नवम भाव अर्थात त्रिकोण में परस्पर शनि और बुध की राशि परिवर्तन योग महाभाग योग बना रहा है। राहु और केतु जो राज कारक ग्रह कहे गए हैं, वेभी कुटुंब ,धन, वाणी भाव में विराजमान है, अर्थात उपरोक्त ग्रहों के विश्लेषण से उन्हें राजनीति अपने पिता से धरोहर में मिली। दशम भाव कर्म और पिता भाव होता है, चंद्रमा की महादशा में दशमेश शनि की अंतर्दशा आने पर पिता का सुख छिन गया ।क्योंकि शनि अपने से अष्टम स्थान मारक भाव में मंगल के साथ बैठे हुए हैं। इनकी कुंडली में चंद्रमा अकारक ग्रह हैं ।तृतीय भाव के स्वामी होकर बारहवें स्थान में बैठे हैं। इसलिए अपने पराक्रम से वह स्थान नहीं बना सके जो उनके लिए अपेक्षित है ।बिहार के चुनाव में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। किंतु केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा । जन्म कुंडली में विशेष रूप से किसी राजनेता की जन्म कुंडली में पंचम भाव जनादेश का भी होता है। इसलिए पंचम और नवम दोनों त्रिकोण के स्वामियों का राशि परिवर्तन जनादेश में बढ़ोतरी करेगा, जो उनके पिता के भाग्य से मिलेगा । चंद्रमा की महादशा में वह अपना उचित स्थान नहीं बना पाए।
चंद्रमा की महादशा और बुध की अंतर्दशा में शुक्र और सूर्य की प्रत्यंतर दशा में यह पिता के समकक्ष केंद्रीय मंत्री का दर्जा पा सकते हैं; ऐसा कुंडली बता रही है। चंद्रमा इनका जीरो डिग्री का है, जो व्यक्ति को आत्मबल को कम करता है। दुस्साहस एक प्रवृत्ति देता है और निरंतर मानसिक स्थिति बदलता रहता है। किंतु चंद्रमा लग्न चले थे न
नवांश एवं दशमंश कुंडली में वर्गोत्तम स्थिति में बैठे हुए हैं ।इसलिए चंद्रमा की महादशा में ही चिराग पासवान जी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चंद्रमा के उपाय करने से 2021 के पूर्वार्ध में केंद्रीय मंत्री के पद पर विराजमान होने की पूर्ण संभावना है।
पंडित शिवकुमार शर्मा ,आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न ।
अध्यक्ष -शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद
चिराग पासवान की जन्म कुंडली एवं ग्रह स्थिति चक्र
वर्तमान ग्रह दशा चक्र
No Comments yet!