टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप के मनमानी पर लगाम लगाएंगे राहु

27Oct
*टि्वटर ,फेसबुक, व्हाट्सएप की मनमानी पर लगाम लगाएंगे राहु ग्रह*
राहु आधुनिक संचार ग्रह का कारक है। राहु यदि कुंडली में शुभ ग्रह होकर  बैठा हो तो वह व्यक्ति हो फर्श से अर्श पर ले जाता है ।कई राजनेताओं , उद्योग पतियों की कुंडलियों में ऐसा देखा गया है। तीव्रगति से चलने वाले  अदृश्य संचार साधन जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप ,इंस्टाग्राम ,टि्वटर आदि पर राहु का प्रभुत्व होता है। क्योंकि इन संसाधनों  में फंसकर व्यक्ति को अपना और अपने समय का होश हवास नहीं रहता  ।राहु एक  तानाशाह की तरह काम करता है।
राहु से पीड़ित व्यक्तियों में अक्सर यह गुण आ जाते हैं :अनावश्यक विवाद में रहना, मनमानी करना, परिवार के बडे़ सदस्यों की आज्ञा की अवहेलना करना और बुरी संगति में फंसना। राहु किसी कार्य में उलझा देता है चाहे वह व्यसन हो और चाहे भौतिकता के संबंधित कार्य हो अथवा अत्यंत तीव्र गामी संदेशों को भ्रामक बना देना। 
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। राहु गत वर्ष 23 सितंबर
 2020 में  वृषभ राशि में आए थे। और तभी से टि्वटर ,फेसबुक आदि का विवादित हो जाना शुरु हो गया था।
बार-बार सरकार का नोटिस भी दिया गया ।किंतु देश में बढ़ते हुए इन संचार साधनों का उपयोग करने वाले बहुसंख्यक होने कारण यह संचार साधन अपनी मनमानी में लगे हुए थे। अंधाधुंध नैतिक व अनैतिक रूप से धन कमाने की होड़ में लगे थे। और तो और अब तो सीधा सत्ता से टकराने का मन बना लिया था। लेकिन राहु कई गुण होता है यदि व्यक्ति अपने  कर्तव्य भूल जाता है और कर्तव्यों की अपेक्षा अधिकारों को ज्यादा महत्व देता है तो उसको परास्त होना ही पड़ता है। उसका अहंकार टूटता है । अब  वृषभ के राहु के कारण इन संचार साधनों का भी भारत में अब समय आ गया है कि उनका अहंकार समाप्त होने वाला है। क्योंकि टि्वटर फेसबुक स्वेच्छा से काम कर रहे थे, अफवाह फैलाने और दंगा भड़काने में भी अपनी भूमिका अदा कर रहे थे।किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे।अहंकार एवं निरंकुशता सारे अवगुण राहु के होते हैं लेकिन इन्हीं अवगुणों में व्यक्ति को फांस कर राहु पतन कर देता है।
अब दुनिया के वर्तमान संचार साधन ट्विटर ,,फेसबुक और व्हाट्सएप पर भारत सरकार द्वारा निरंतर दबाव बनाया जा रहा है ।और यदि ये संचार साधन भारत के नियम कानूनों  से अर्थात मर्यादा में चलेंगे  तो भारत की अखंडता के लिए वरदान सिद्ध होंगे।
क्योंकि स्वतंत्र भारत की लग्न कुंडली में स्वतंत्रता समय के लग्न में वृषभ राशि का राहु भारत की अस्मिता पर किसी का अनैतिक प्रहार नहीं होने देगा।
जब तक राहु वृषभ राशि में है तब तक यह टि्वटर ,फेसबुक , इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि  भारत सरकार के कंट्रोल में हो  जाएंगे और ये वही करने को तैयार हो गई जो भारत के लिए कल्याणकारी हो। अन्यथा इन्हें अपना बोरिया बिस्तर बांध कर जाना होगा ।क्योंकि सितंबर 2021के पश्चात भारतीय तकनीकी भी इस क्षेत्र में बहुत सारा कार्य करने में जुटी हुई है। हो सकता है कि फेसबुक व्हाट्सएप का भारतीय वर्जन आ जाए और इन तीनों को धक्के मार कर केंद्र सरकार बाहर निकाल दें। जैसा कि ट्विटर का विकल्प कू एप आ गया है। फेसबुक आदि का भी कोई न कोई विकल्प आने  वाला है।
वृषभ में राहु अपने देश की स्वतंत्रता कालीन कुंडली में लग्न में है इसलिए भारत संचार साधनों को अपने कंट्रोल में रखना  होगा। नैतिक रूप से कार्य करने पर राहु उत्तम फलों की प्राप्ति कराता है । जैसा आपने 2014 में मोदी  को इन्हें संचार साधनों की वजह से  सत्तारूढ़ होते देखा। इन्हीं संचार  माध्यम से नैतिकता व देश हित के लिए समर्पित  बीजेपी सरकार भारत में आई।
पंडित शिवकुमार शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य 
अध्यक्ष- शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद

No Comments yet!

Your Email address will not be published.