दो दिन रहेंगे चन्द्रमा, बृहस्पति व शनि ग्रह पास पास

27Oct
*दो दिन रहेंगे चन्द्र, गुरु और शनि पास‌ पास*
शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केन्द्र गाजियाबाद
पिछले दो महीनों से सभी ग्रह आकाश में दृश्यमान चल रहे हैं। दिनांक 28 अगस्त व 29 अगस्त को चन्द्रमा , बृहस्पति व शनि ग्रह लगभग 6-6 अंशों के अन्तर पर विराजमान रहेंगे। तीनों ग्रहों का यह अद्भुत नजारा जिन्हें हम रात्रि 7:00 बजे से मध्य आकाश में देख सकते हैं, वर्षों बाद बनता है।
मंगल व शुक्र को भी मध्य रात्रि बाद स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।
उदित /दृश्यमान अवस्था में ग्रह व उपग्रह  प्रकृति में संतुलन बनाए रखने में सहायक होते है, समयानुसार वर्षा होती है ,मानव समाज अन्धकार/अज्ञान /भ्रम से दूर होता है।
जिन व्यक्तियों की शनि की ढैया या साढ़ेसाती चल रही है ,उन्हें इन तीनों ग्रहों की युति का दर्शन करना चाहिए।
अभी सभी ग्रह दो माह और आकाश में दृश्यमान रहेंगे।
पं. शिवकुमार शर्मा,अध्यक्ष- शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केन्द्र गाजियाबाद
Pt. Shiv Kumar Sharma

No Comments yet!

Your Email address will not be published.