नवंबर2021 से फरवरी 2022 तक के वैवाहिक मुहूर्त

27Oct

इस वर्ष की वैवाहिक तिथियां
नवंबर व दिसम्बर माह में कुल 15 विवाह मुहूर्त हैं
सन 2021 समाप्ति की ओर है और 14 नवंबर 2021 देवोत्थान एकादशी से वैवाहिक तिथियां( मुहूर्त) आरंभ हो जाएंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चार महीने के चतुर्मास के पश्चात देवोत्थान एकादशी को देवों का जागरण होता है और सभी शुभ कार्य: विवाह, गृह प्रवेश ,नींव पूजन आदि आरंभ हो जाते हैं ।वृश्चिक की सक्रांति वैवाहिक मुहूर्त के लिए बहुत शुभ मानी गई है ।जो 16 नवंबर को 13:03 पर लगेगी।
यद्यपि 14 नवंबर को कोई शास्त्रीय मुहूर्त तो नहीं है ।किंतु देवोत्थान एकादशी का अबूझ साहा (मुहुर्त) बहुत बड़ा वैवाहिक मुहूर्त होता है।
इस तिथि को अन्य तिथियों की अपेक्षा बहुत अधिक शादियां होती हैं।
नवंबर मास की वैवाहिक तिथियां
14 ,16, 20, 21, 28, 29, 30 नवंबर
अर्थात नवंबर माह में कुल सात विवाह मुहूर्त हैं।
दिसंबर मास के विवाह मुहूर्त
1,2,7,8,9,11,12,13 दिसंबर।
अर्थात दिसंबर माह में कुल आठ विवाह मुहूर्त हैं।
15 दिसंबर से 13 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में रहेंगे।जब धनु राशि में सूर्य आते हैं तो वह खरमास अथवा मलमास कहलाता है ।उसमें वैवाहिक कार्य व अन्य सभी शुभ कार्य बंद रहते हैं।
14 जनवरी मकर सक्रांति के पश्चात पुनु वैवाहिक मुहूर्त शुरू होते हैं जो इस प्रकार हैं।
जनवरी 2022 के विवाह मुहूर्त:
20 ,22 ,23, 27,; 29 जनवरी:
जनवरी में कुल 6 वैवाहिक मुहूर्त हैं।
*फरवरी मास के विवाह मुहूर्त”
4 ,5 ,6, 7 ,10, 18 ,19, 20 फरवरी।
फरवरी मास में भी आठ विवाह मुहूर्त है।
इस प्रकार नवंबर से लेकर फरवरी तक कुल 29 विवाह मुहूर्त हैं।
23 फरवरी से गुरु अस्त हैं। इसके पश्चात 14 अप्रैल के पश्चात वैवाहिक मुहुर्त आरंभ होंगे।
पंडित शिवकुमार शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य, गाजियाबाद

No Comments yet!

Your Email address will not be published.