पुरूषोत्तम मास में खरीदारी के शुभ मुहूर्त

27Oct
*पुरूषोत्तम मास में खरीदारी के बन रहे हैं कई  शुभ  मुहूर्त* 
 यद्यपि पुरूषोत्तम मास या अधिक मास  में विवाह ,गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं। किन्तु पूजा पाठ, मंत्र जाप व खरीदारी के कई शुभ योग बन रहे हैं। इस मास में दान करने का व खरीदारी करने का नक्षत्र व योगों के अनुसार कई गुना फल मिलता है।
चार-चर मुहूर्त -20, 27, 28 और 29 सितंबर, 10 अक्तूबर और सोमवारों को वाहन खरीद सकते हैं। 22 और 25 सितंबर को रवि योग भी श्रेष्ठ है।
मित्र या साधारण मुहूर्त..21 सितंबर व 6 अक्तूबर व बुधवार को मैरिज गार्डन, धर्मशाला , मैरिज होम आदि बुक कर सकते हैं। नए सौदे भी कर सकते हैं।
उग्र या क्रूर नक्षत्र मुहूर्त.25
एवं 30  सितम्बर 5,13,14 अक्टूबर के साथ इस दौरान सभी प्रकार के शस्त्रो की खरीदारी और बुकिंग कर सकते है।
क्षिप्र  या लघु मुहूर्त..19 सितंबर 4-11 अक्टूबर,और  बृहस्पतिवार को को वाहन खरीद सकते हैं।
मृदु  मैत्री मुहूर्त. 19, 22 सितंबर और 2, 3, 8 अक्टूबर नए रिश्ते करने कोई, आभूषण, रत्न आदि खरीदने के लिए ठीक।
ध्रुव स्थिर मुहूर्त 18 एवं 26 सितंबर और 7 एवं 15 अक्टूबर के अलावा सभी परिवार को शिक्षा संबंधी खरीदारी कर सकते हैं। इस दौरान शादी से जुड़े कार्यक्रम के साथ नए कपड़े खरीद सकते हैं। जूलरी भी बनवा सकते हैं। इसके अलावा, 21
सितंबर को मित्र योग भी बन रहा है।
खरीददारी के उपरोक्त मुहुर्त नक्षत्रों के सर्वभाव, गुण एवं प्रकृति के अनुसार शुभ हैं।
-पंडित शिवकुमार शर्मा आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न 
अध्यक्ष- शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद
Pt. Shiv Kumar Sharma

No Comments yet!

Your Email address will not be published.