मकर राशि के बृहस्पति का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

27Oct
*मकर राशि में बृहस्पति का विभिन्न राशियों पर प्रभाव।*
दिनांक 20 नवंबर 2020 को दोपहर 1:14 पर बृहस्पति मकर राशि में पदार्पण कर रहे हैं। यद्यपि विश्व में और देश के लिए यह योग अच्छा नहीं कहलाता है।
किंतु राशियों के अनुसार इसके फल इस प्रकार हैं:
*मेष राशि*
मेष राशि से बृहस्पति दसवें स्थान पर है जो व्यवसाय ,जॉब आदि में लाभ देने वाला, धन वृद्धि कराने वाला और सम्मान दिलाने वाला है। इसलिए मकर का बृहस्पति  मेष राशि वालों के धन लाभ के  लिए बहुत शुभ रहेगा।
*वृषभ राशि*
वृषभ राशि से बृहस्पति नवम स्थान में आएंगे जो भाग्य स्थान है ।किंतु वृषभ  राशि बृहस्पति की शत्रु ग्रह शुक्र की राशि है इसीलिए इस राशि वालों को प्रसन्नता, खुशी, मंगल कार्य के साथ-साथ अनावश्यक खर्च और विवाद के कारण  भी बन सकते हैं। मन में अनावश्यक  विषाद या दुख भी हो सकता है। धन लाभ होता रहेगा।
*मिथुन राशि*
मिथुन राशि से बृहस्पति आठवें स्थान है ।आठवां स्थान विशेष अच्छा नहीं होता ।धन के आकस्मिक योग तो बन जाते हैं, किंतु हानि की संभावना अधिक रहेगी ।   
वाहन आदि धीमा चलाएं। कार्य में जल्दी बाजी ना करें और शीघ्रता में निर्णय भी ना लें।
*कर्क राशि*
कर्क राशि वालों के लिए सप्तम भाव के बृहस्पति पारिवारिक संबंधों के लिए शुभ रहेंगे। घर में मंगल कार्य होने की संभावनाएं हैं ।किंतु क्रोध की वृद्धि रहेगी। तर्क वितर्क से बचें धन लाभ होता रहेगा।
*सिंह राशि*
सिंह राशि वालों के लिए शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ।शत्रु वृद्धि के संकेत हैं। धन के योग व्यापारिक कार्यों में वृद्धि के  शुभ संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से लाभ की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
*कन्या राशि*
कन्या राशि वालों के लिए मकर के बृहस्पति बहुत शुभ है। धन लाभ के साथ-साथ यश, कीर्ति बढ़ेगी। यदि आप जॉब करते हैं तो प्रमोशन ,धन वृद्धि ,वेतन वृद्धि और प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग हैं।
*तुला राशि*
तुला राशि बृहस्पति के शत्रु ग्रह शुक्र की राशि है और तुला से  चौथे स्थान के बृहस्पति अशुभ फल देते हैं। अनावश्यक ना का सामना करना पड़ सकता है ।आर्थिक लाभ के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में हानि भी हो सकती है । किसी कार्य में साझेदारी से बचें।
*वृश्चिक राशि*
वृश्चिक राशि वालों के लिए  मकर के बृहस्पति बहुत शुभ है ।कार्य क्षमता में वृद्धि होगी ।कार्य शीघ्र बनेंगे किंतु क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करेंगे तो लाभ शीघ्र होगा।
*धनु राशि*
धनु राशि वालों के लिए मकर के बृहस्पति धन भाव के स्वामी हैं इसीलिए धनु राशि वालों के लिए धन लाभ होगा घर में मंगल कार्य होंगे और सुखद यात्रा के भी योग बन सकते हैं।
*मकर राशि*
मकर राशि वालों के लिए मकर के बृहस्पति चिंता बढ़ाएंगे ।अनावश्यक कार्यों में धन का खर्च होगा ।चोट आदि से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें ।किसी विवाद में फंसने की संभावना है।
*कुंभ राशि*
कुंभ राशि वालों के लिए मकर के बृहस्पति 12वें स्थान पर आते हैं। जो अनावश्यक खर्च बढ़ाएंगे। मन में क्रोध की भावना उठेगी। जिसका प्रभाव परिवार पर पड़ेगा। बाहर की समस्याओं को घर में लाने से बचें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
*मीन राशि*
मीन राशि वालों के लिए  बृहस्पति के  लाभ भाव  आएंगे । लाभ भाव मे बृहस्पति का आगमन घर में खुशियां लाएगा । मंगल कार्य होंगे और धन वृद्धि के योग बनेंगे। आय के एकाधिक स्रोत बनेंगे।
पंडित शिवकुमार शर्मा ,आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न।
 अध्यक्ष- शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र ,गाजियाबाद

No Comments yet!

Your Email address will not be published.