*मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन*
*जानिए आपकी राशियों पर उनका प्रभाव*
6 सितंबर 2021 दिन रविवार को कन्या राशि में मंगल का आगमन हो रहा है और तुला राशि में शुक्र आ रहे हैं।
गत एक- डेढ़ महीने तक मंगल सिंह राशि में सूर्य के साथ थे ।और आप से छुपा नहीं है कि वर्षा का मौसम होते हुए भी बेतहाशा गर्मी, उमस और पूरे विश्व में अग्नि का तांडव, कम से कम 13 देशों में अग्नि से हाहाकार मचा हुआ था कहीं कहीं तो अभी भी अग्नि ताण्डव चल रहा है।
क्योंकि सूर्य और मंगल जब सिंह राशि में एक साथ बैठते हैं तो अग्निकांड ,दावानल ,भयंकर गर्मी अथवा लोगों में रक्तपात घटनाएं जैसा कि अफगानिस्तान में हो रहा है यह घटनाएं मंगल देता है।
लेकिन मंगल 6 सितंबर को प्रातः 3:58 बजे कन्या राशि में आएंगे। यद्यपि कन्या राशि मंगल की शत्रु राशि है। किंतु पिछले दो माह से चल रहा प्रकृति में बदलाव ,आगजनी हिंसा आदि पर रोक संभव है।
इसी के साथ साथ शुक्र भी 6 सितंबर को प्रातः 0:50 बजे तुला राशि में आ रहे हैं। तुला राशि शुक्र के स्वराशि है ।जिसके कारण प्रकृति में विशेष परिवर्तन होंगे ।मौसम परिवर्तन के साथ साथ लोगों के विचारों में परिवर्तन ,जीवन में हास परिहास और विनोद का संचार होगा।
कन्या राशि में मंगल 6 सितंबर से 21 अक्टूबर तक रहेंगे।
और शुक्र तुला राशि में 6 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेंगे। इसी अवधि में विभिन्न राशियों पर प्रभाव इस प्रकार रहेगा।
*विभिन्न राशियों पर शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव*
मेष -मेष राशि वालों को मंगल और शुक्र का गोचर में अच्छा प्रभाव रहेगा.। पद,प्रतिष्ठा और धन के योग निरंतर बनेंगे ।क्योंकि मंगल कन्या राशि में आएंगे इसलिए मन थोड़ा अशांत रहेगा ।क्रोध की भावना बढ़ेगी।
वृषभ राशि-वृषभ राशि के लिए यह समय अनुकूल है। यद्यपि मंगल जोश देने वाला है ।इसलिए आप का जोश बना रहेगा। कार्यों में निरंतर प्रगति होगी और तुला राशि में शुक्र का प्रभाव आपको नए प्रणय संबंधों की ओर अग्रसर करेगा ।धन लाभ भी होगा।
मिथुन राशि- चतुर्थ भाव में मंगल और पंचम भाव में शुक्र का प्रभाव जीवन में कुछ कठिनाई लेकर आएगा। अनावश्यक विवाद में ना फंसे ।धन का निवेश कम करें अथवा ना करें। धोखा होने की संभावना बनेगी।
कर्क राशि -कर्क राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र अच्छा लाभ देंगे। दोनों को ही चंद्रमा का मित्र माना गया है ।इसलिए किसी महिला के अथवा वरिष्ठ नागरिक के द्वारा धन लाभ के अवसर आएंगे ।यात्रा भी कर सकते हैं।
सिंह राशि-सिंह राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र का गोचर अद्भुत फल देगा ।इच्छित फल की प्राप्ति होगी। काफी समय से चल रहे लंबित कार्य बनेंगे तथा प्रेमाकर्षण होगा ।परिवार के कार्यों में सहभागिता करेंगे।
कन्या राशि- कन्या राशि में मंगल का आगमन व दूसरे भाव में शुक्र अच्छा फल देता है। इस गोचर की अवधि में आप उत्साह से भरे रहेंगे ।जो भी कार्य करेंगे उनमें लाभ की गुंजाइश अधिक होगी। परिवार से तालमेल अच्छा रहेगा। किंतु किसी मित्र से अनबन हो सकती है। ध्यान रखें।
तुला राशि -तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला फल रहेगा। यद्यपि धन लाभ के अवसर आएंगे ,किंतु अनावश्यक खर्च बढ़ने से मन परेशान रहेगा पत्नी का सम्मान करें। किसी वृद्ध महिला से भी आप को लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह अवधि चमत्कारिक से काम करेगी ।किसी नए अनुबंध पर कार्य होगा। व्यवसाय अथवा नौकरी पेशा वाले व्यक्ति अपने कार्य अपने क्षेत्र में अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे।
किंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि-धनु राशि वालों के लिए भाग्य और कर्म भाव में दोनों ग्रह आएंगे आपकी परिश्रम का पूर्ण रूप से परिणाम मिलेगा ।इच्छित कार्य बनेंगे। घर में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। धन आगमन होगा। किसी वरिष्ठ पुरुष से आपको विशेष कार्य में योगदान मिलेगा।
मकर राशि-मकर राशि वालों के लिए दोनों ग्रहों के गोचर अवधि मिली-जुली फलदाई रहेगी। लाभ हानि का अनुपात बराबर होगा। यद्यपि धन आगमन के नए नए स्रोत बन सकते हैं। किंतु धन के अनावश्यक खर्च करने से अभाव सा महसूस रहेगा।
कुंभ राशि -अष्टम भाव में मंगल का गोचर और भाग्य भाव में शुक्र का गोचर अच्छा प्रभाव देंगे ।किंतु चोट आदि से सावधान रहना पड़ेगा। भाइयों से संबंध मधुर रखें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।धन का आगमन होता रहेगा।
मीन राशि -मीन राशि वालों के लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर बहुत लाभ लेकर आ रहा है। परिवार में मंगल कार्यों का होना ,धन का आगमन और प्रतिष्ठा तीनों ही चलेंगे। किंतु अनावश्यक विवाद से बचना होगा।
पंडित शिवकुमार शर्मा ,आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य।
अध्यक्ष- शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, गाजियाबाद
No Comments yet!