सर्वार्थ सिद्धि योग में जन्माष्टमी महोत्सव 12अगस्त को

27Oct
*सर्वार्थ सिद्धि योग एवं ध्रुव योग में मनेगी  श्रीकृष्णजन्माष्टमी*
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस वर्ष षष्ठी तिथि की वृद्धि होने से 12 अगस्त को मनाई जाएगी।
बुधवार , सर्वार्थ सिद्धि योग व ध्रुव योग  में 12 अगस्त को ही सर्व मान्य है।
उदयकालीन व दो प्रहर युक्त अष्टमी तिथि में ही भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चन्द्रमा रात्रि 12:18 बजे उदय होंगे।
यद्यपि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी 11अगस्त को प्रात: 9:06 बजे से  12अगस्त को प्रात: ,11:16 बजे तक रहेगी।क्योंकि 11अगस्त को सूर्योदय के समय सप्तमी तिथि है,और अष्टमी 12 अगस्त को दो प्रहर युक्त है। इस प्रकार उदय कालीन तिथि ही सर्व मान्य है। रोहिणी नक्षत्र का दोनों ही तिथियों में अभाव है।
 लोक मान्यताओं के अनुसार पूर्वी सम्भागों वाराणसी, जगन्नाथपुरी में 11 अगस्त को मनाई जाएगी।किन्तु पश्चिमी सम्भागों  मथुरा ,ब्रज क्षेत्र में 12 अगस्त को मनाई जाएगी।
विशेष मुहूर्त –
श्रीकृष्ण पूजा की विशेष पूजा अपराह्न 2:38 बजे से 3:31 बजे तक -विजय मुहुर्त
शाम 6:50 बजे से 7:14 बजे तक गोधूलि वेला 
विशेष जन्मोत्सव पूजा (निशीथ काल) मध्य रात्रि 12: 05 बजे से 12:47 बजे तक।
पं.शिवकुमार शर्मा,
अध्यक्ष- शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केन्द्र गाजियाबाद
Pt. Shiv Kumar Sharma

No Comments yet!

Your Email address will not be published.