*17 अप्रैल को चंद्र मंगल को क्रॉस करेगा।*
*मंगल का चंद्रमा के द्वारा होगा आच्छादन*
*शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र ,गाजियाबाद*
दिनांक 17 अप्रैल 2021 को शाम सूर्यास्त शाम 5:57 बजे के बाद 6:40 बजे चंद्रमा और मंगल की युति एक ही राशि मिथुन राशि, एक ही नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र ,एक ही चरण ,एक ही अंश (degree) 2 डिग्री पर पश्चिम क्षितिज पर दिखाई पड़ेंगे।
इस वर्ष की यह पहली खगोलीय घटना है।
चंद्रमा की गति मंगल की गति से तेज होती है। इसलिए मंगल से पूरब की ओर स्थित चंद्रमा धीरे-धीरे मंगल को क्रॉस करेगा , 6:15 बजे चंद्रमा मंगल को ढक लेगा। उसके बाद धीरे-धीरे 6:30 बजे के बाद मंगल को क्रॉस करते हुए पश्चिम की ओर पहुंच जाएगा । इस पूरी खगोलीय घटना को हम सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिम दिशा की ओर देख सकते हैं।
खगोल शास्त्र में इस घटना को ग्रहों का पारगमन और आच्छादन कहा जाता है।
पंडित शिवकुमार शर्मा- आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य।
No Comments yet!