20 तारीख को बुध व बृहस्पति बदलेंगे अपनी राशि।
मौसम पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव, मौसम बदलने के संकेत क्या होगा प्रभाव आपकी राशि पर
20 नवंबर को लगभग सवा दो महीने के पश्चात बृहस्पति मार्गी होकर पुनः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के साथ-साथ बुध भी 20 नवंबर को ही वृश्चिक राशि में आ रहे हैं।
बुध व बृहस्पति के राशि परिवर्तन और मार्गी होने से प्रकृति पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
पूरे सप्ताह मौसम खराब और वर्षा आदि की पूर्ण संभावनाएं बनेंगी। तापमान में कमी आएगी और सर्दी का मौसम विधिवत आरंभ हो जाएंगा।
कहीं-कहीं चक्रवाती तूफान आने की भी संभावना बनेगी .।ओला वृष्टि एवं भूकंप आदि भी संभव है।
जानिए आपकी राशि पर बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा
मेष राशि
लाभ भाव में बृहस्पति का संचरण आय के विभिन्न स्रोत उत्पन्न करेगा। पारिवारिक सदस्यों में वृद्धि होगी ।घर में मंगल कार्य होंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। किंतु आय में कमी नहीं आएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए के बृहस्पति राज्य कार्यों में सफलता देंगे ।नौकरी पेशा वालों के लिए प्रमोशन अथवा आय वृद्धि का योग है।
राजनीतिक क्षेत्र में सफलता की संभावनाएं हैं। जीवन में कुछ नया करने का विचार आएगा। भूमि भवन से संबंधित कार्य बनेंगे।
मिथुन राशि
भाग्य भाव में गुरु का गोचर भाग्य में वृद्धि कराएगा ।लाभ के स्रोत बनेंगे। भविष्य की योजना पर कार्य होगा। पिता से संबंध अच्छे रहेंगे तथा पारिवारिक माहौल मंगलमय रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति अष्टम भाव में थोड़े अशुभ प्रभाव देंगे। किंतु मन में उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ।कार्य में जल्दबाजी न करें ।चोट आदि का भय बना रहेगा । धन का आगमन होता रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले सप्तम भाव में बृहस्पति का गोचर पारिवारिक उत्तरदायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे।
परिवार में कोई सदस्य की वृद्धि होगी अथवा मंगल कार्य होगा। किंतु मन में चिंताएं और अनावश्यक तनाव बना रहेगा, इसलिए सकारात्मक रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए छठे भाव में बृहस्पति का गोचर शत्रु पीड़ा दे सकता है। आपकी सफलता से आपके विरोधी अप्रसन्न रहेंगे । विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के कार्यों में ना फंसे।
इस अवधि में आप पैसों का लेनदेन भी कम करें और हमेशा सकारात्मक रहे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए पंचम भाव में गुरु का गोचर आप की प्रसिद्धि को बढ़ाएगा। किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद रहेगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होगी जीवन में यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा ।चारों तरफ से प्रसन्नता और धन लाभ के समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में बृहस्पति का गोचर भूमि भवन से से संबंधित नए समाचार लेकर आएगा।
चतुर्थ भाव में बृहस्पति धन भवन वाहन आदि का सुख प्रदान करता है। माता की सेवा करने से इच्छित परिणाम मिलेंगे।
धनु राशि
तृतीय भाव में बृहस्पति का गोचर पराक्रम वृद्धि करेगा ।धन के नए नए स्रोत बनेंगे स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ।खांसी कफ आदि से संबंधित बीमारियां बढ़ेगी। भाइयों से मेल मिलाप अच्छा होगा और धन के आगमन के विभिन्न स्रोत खुलेंगे।
मकर राशि
द्वितीय भाव में बृहस्पति का गोचर धन वृद्धि कराने वाला है। पारिवारिक क्षेत्र में भी मंगल कार्य होंगे कार्य में निरन्तर गतिशीलता बनेगी और मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे।
छोटी मोटी यात्राएं होंगी ।किंतु आप को विशेष रूप से विरोधियों से सावधान रहना है।
कुंभ राशि
*प्रथम भाव के बृहस्पति गोचर यद्यपि कुछ नुकसानदायक होते हैं। किंतु मानसिक ऊर्जा देते हैं ।मन में उत्साह भरा रहेगा ।नवीन कार्यों के प्रति जागृत होगी। गरीबों की सेवा करें।मंदिर में भगवान विष्णु की आराधना करने से इच्छित फल प्राप्त होंगे
मीन राशि
12 स्थान में बृहस्पति का गोचर यद्यपि कुछ नुकसानदायक है ।किंतु मीन राशि बृहस्पति की अपनी राशि है ।इसलिए अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चला रहा विवाद समाप्त होगा अथवा बीमारी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं।
आचार्य शिव कुमार शर्मा आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य गाजियाबाद
No Comments yet!