7 जुलाई को होगा मिथुन राशि में बुध का प्रवेश, क्या होगा आपकी राशियों पर बुध का प्रभाव,

27Oct
*7 जुलाई को होगा मिथुन राशि में बुध का प्रवेश*
*क्या होगा आपकी राशियों पर बुध का प्रभाव*
बुध ग्रह 7 जुलाई को मिथुन राशि में प्रातः 11:05  बजे  प्रवेश करेंगे।
मिथुन में बुध का परिवर्तन शुभ व अपने कार्यों के प्रति रूचि जागृत कराने वाला है।
राशि परिवर्तन  से पूर्व ही एक महीने से चल रहा मौसम का मिजाज भी बदलना शुरू हो जाएगा।
मिथुन राशि बुध की अपनी राशि है इसलिए इस राशि में आकर वह मानव कल्याण के कार्य कराएंगे।वर्षा होना ,किसानों में अपनी खेती कार्यों के प्रति उत्साह की अनुभूति,
कोरोना  की विदाई, व्यापारिक संस्थानों में उत्साह वृद्धि अर्थात गत तीन  माह की निराशा के बाद मिथुन राशि के बुध जनमानस में उत्साह का संचार लेकर आ रहा है ।जो आगामी समय के लिए बहुत शुभ कारक है, पर्याप्त वर्षा के कारण मौसम अच्छा रहेगा। लोगों का खोया हुआ आत्मविश्वास पुन: जागृत होगा.। बुध मिथुन राशि में 25 जुलाई  तक रहेंगे। सबसे अच्छी बात यह रहेगी अक्सर बुध सूर्य के आसपास होने से अस्त ही रहते हैं। लेकिन मिथुन राशि के बुध अस्त नहीं होंगे । इस कारण यह ग्रह इस अवधि में प्रजा के लिए बहुत उत्तम रहेगा।
मौसम में  काफी परिवर्तन आएगा। वर्षा ,आंधी, तूफान आदि लगातार चलते रहेंगे। श्रावण मास का प्रारंभ में भी 25 जुलाई से ही आरंभ होगा तब तक वह मिथुन राशि में रहेंगे।
और श्रावण मास में अच्छी वर्षा का संकेत मिल रहा है।
*क्या होगा आपकी राशियों के लिए बुध का प्रभाव*
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध अपने पारिवारिक सदस्यों की सहायता से शुभ फलदायक है। धन वृद्धि का संदेश लेकर आ रहा है। घर के महिला सदस्यों का सम्मान करने से घर में बरकत बढ़ेगी।
वृषभ राशि -वृषभ राशि के लिए धन भाव का बुध बहुत ही अच्छा है। मिथुन राशि में बुध का प्रभाव वाणी पर भी होगा ।आपकी वाणी में विशेष मधुरता आएगी ।इससे लोगों  और धन को आकृष्ट करने का उत्तम योग बनेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए अपनी ही राशि के बुध कृपा बनाए रखेंगे ।चारों तरफ से  प्रसन्नता के समाचार मिलेंगे ।किंतु जोश में होश ना खो देना।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए मिथुन के बुध  कुछ अशुभ समाचार लेकर आएंगे। धन का अपव्यय होगा। वाणी में कठोरता का भाव आएगा। क्योंकि चंद्रमा की राशि कर्क होती है और मुझे चंद्रमा के शत्रु माने गए हैं।
इसलिए कर्क राशि वाले अनावश्यक विवाद में न फंसे।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए लाभ भाव में बुध आ रहे हैं और 11 वे स्थान अर्थात लाभ भाव में जब बुध आते हैं तो ज्ञात और अज्ञात स्रोतों से लाभ होता है।
कन्या राशि- कन्या राशि  बुध की अपनी राशि है  बुध कर्म भाव में आ रहे हैं ।राज्य की ओर से विशेष लाभ दिलवाएंगे। धन ,सम्मान और पद वृद्धि के योग हैं। धैर्य अवश्य रखें।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मिथुन के मुझे भाग्य वर्धक हैं।
भाग्य में वृद्धि होगी। नवीन भूमि भवन संबंधी कार्य बनेंगे। पैसे का निवेश कर सकते हैं ।घर में मंगल कार्य होने की संभावना हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए अष्टम भाव के बुध कुछ कष्ट देने वाले हैं ।शारीरिक रूप से अस्वस्थता महसूस करेंगे।
शत्रु पक्ष से बलवान होगा।
विरोधियों से सावधान रहें।
बुधवार को गाय को चारा अवश्य खिलाए़ं।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए मिथुन राशि के बुध बहुत शुभ फल देंगे । परिवार में मंगल उत्सव होने की संभावना है ।किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है ।गृह लक्ष्मी का सम्मान करने से लाभ दुगना हो जाएगा।
मकर राशि -मिथुन राशि का बुध आपके लिए शुभ तो है लेकिन आपका खर्च बहुत बढा -चढ़ाकर होगा। घूमने फिरने से परहेज़ रखें।
व्यय की प्रवृत्ति पर रोक लगानी पड़ेगी। अधिक  मित्रता अच्छी नहीं रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध कुछ विशेष लेकर आ रहा है। धन के लगातार योग बनेंगे ।लोगों में व समाज में प्रभाव बढ़ेगा क्योंकि पंचम भाव में जब बुध आता है तो लोगों का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है ‌।धन के नए-नए स्रोत बनेंगे।
मीन राशि -मीन राशि वालों के लिए आय और व्यय का संतुलन बराबर रहेगा। इसलिए अपव्यय की प्रवृति पर लगाम लगाएं।
अनावश्यक विवाद और से दूर रहें मूंग साबुत किसी महिला को दान करें। गणेश जी की आराधना करें।
पंडित शिवकुमार शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य
 अध्यक्ष- शिवशंकर  ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र ,गाजियाबाद

No Comments yet!

Your Email address will not be published.