गुरु शुक्र अस्त के समय में भी कर सकते हैं शुभ कार्य

27Oct
*शुक्र गुरु अस्त के समय में भी हम कर सकते हैं शुभ कार्य*
15 दिसंबर से 13 जनवरी तक खरमास चल रहा है। इसके पश्चात 15 मार्च से 13 अप्रैल तक भी खरमास रहेगा क्योंकि इन दिनों सूर्य बृहस्पति की राशि धनु और मीन में रहते हैं इन दोनों मासों में कोई शुभ कार्य नहीं होता है। जैसे शादी ,विवाह गृह प्रवेश गृहारंभ ।
किंतु हवन, पूजन ,नामकरण ,सत्संग कीर्तन आदि इन दोनों महीने में होते हैं।
किंतु इस वर्ष मकर और कुंभ के सक्रांति में भी शादियों के मुहूर्त  नही  है। क्योंकि 17 जनवरी से गुरु अस्त हैं और 13 फरवरी से शुक्र  अस्त हैं।
यद्यपि इन दिनों शास्त्रीय व्यवस्था के अनुसार शुक्र व गुरु  अस्त होने से गृहस्थ जीवन का विचार किया जाता है ।अगर यह दोनों ग्रह अस्त होने से गृहस्थ जीवन में कहीं ना कहीं बाधा आ सकती है।
किंतु इन दोनों महीनों में विवाह के पूर्व के अन्य कार्यक्रम जैसे रिश्ता तय करना, लड़का अपनाना, रिंग सेरेमनी ,सगाई आदि  कर सकते हैं। इसके लिए कई शुभ मुहूर्त है। इसी प्रकार गृह प्रवेश ,गृहारंभ ,नीव पूजन  , नवीन व्यापार आदि के भी ग्रह नक्षत्रों की शुभता के आधार पर निम्नलिखित तिथियां बहुत शुभ है।
14 जनवरी- मकर संक्रांति
15 जनवरी- धाता योग
16 जनवरी- आनंद योग
17 जनवरी-चर योग
24 जनवरी-धाता योग
25 जनवरी- आनंद योग
28 जनवरी- गुरु पुष्य योग 
30 जनवरी- पद्म योग
31 जनवरी- छत्र योग
4 फरवरी- स्थिर योग
5 फरवरी- मातंग योग
13 फरवरी- आनंद योग
14 फरवरी- चर योग
16 फरवरी- वसन्त पंचमी
18 फरवरी- पद्म योग
19 फरवरी- छत्र योग
20 फरवरी- श्रीवत्स योग
22 फरवरी – आनंद योग
25 फरवरी- गुरु पुष्य योग
27 फरवरी- पद्म योग
4 मार्च- प्रवर्धन योग
10 मार्च – छत्र योग
11 मार्च- श्रीवत्स योग
15 मार्च- फुलैरा दोज
उपरोक्त तिथियां सर्वार्थ सिद्धि योग अमृत सिद्धि योग आदि शुभ योगों का निर्माण कर रही है इसीलिए विवाह को छोड़कर सभी कार्य हो सकते हैं। किंतु विवाह संबंधी जितने भी कार्यक्रम हैं। वह सब इसमें तय किए जा सकते हैं ।गृह प्रवेश , नींव पूजन , नवीन व्यापार , अनुबंध, निवेश,धार्मिक आयोजन आदि के लिए बहुत शुभ मुहूर्त हैं। इन दोनों मासों में दो गुरु पुष्य योगों का निर्माण हो रहा है जो व्यापार, नवीन कार्य ,गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ है।
पंडित शिवकुमार शर्मा ,आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न
 अध्यक्ष -शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र ,गाजियाबाद

One Reply to “गुरु शुक्र अस्त के समय में भी कर सकते हैं शुभ कार्य”

Your Email address will not be published.