गुरु पुष्य योग में आरंभ होगा नववर्ष 2021 ,जानिए आपके लिए सन 2021 कैसा रहेगा?

27Oct
*गुरु पुष्य योग में आरंभ होगा नववर्ष 2021*
31 जनवरी 2020 रात्रि 12:00 बजे के बाद 00:00:01बजे सन् 2021 आरंभ होगा।
दिन गुरुवार ,1 जनवरी 2021 ,गुरु पुष्य महायोग में नव वर्ष आरंभ होगा।
अंक विज्ञान के अनुसार बहुत से शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
सन 2021 इसके अंक 2 को छोड़ दिया जाए तो 21 सन कहलाएगा। इसका योग 3 है । जिसके  स्वामी बृहस्पति हैं।
दिन बृहस्पतिवार है और गुरु पुष्य योग हैं। ऐसा महायोग बहुत वर्षों बाद आता है।
 अंक विज्ञान के आधार पर एवं  गुरु पुष्य महायोग के आधार पर भारत का आर्थिक पक्ष बहुत उज्जवल होने वाला है और आध्यात्मिकता की दृष्टि से भारत में नवजागरण के नए नए कार्यक्रम होंगे । भविष्य में भारत  आध्यात्मिक ,धार्मिक और आर्थिक क्षेत्र में विश्व को नई चेतना देंगा।
तत्कालीन जन्म कुंडली के आधार पर ये निष्कर्ष निकलता है।
 वह इस प्रकार है:
कन्या लग्न में लग्नेश बुध चतुर्थ भाव में बुधादित्य योग बना रहा है जो राष्ट्र की प्रगति के लिए बहुत शुभ संकेत हैं। चंद्रमा लाभ भाव में अपनी स्वराशि में बहुत शुभ है। नारी शक्ति का अभ्युदय होगा । पंचम भाव में मकर राशि के शनि और गुरु महातामसी योग बना रहे हैं, जो सत्ताधारी  सरकार को दुविधा के माहौल में खड़ा कर सकते हैं‌‌ तृतीय भाव के स्वामी मंगल अष्टम भाव में बैठकर देश में अराजक तत्व को माहौल बिगाड़ने का संकेत दे रहे हैं।
तृतीय और नवम भाव में राहु केतु की स्थिति यद्यपि सरकार को सुदृढ़ कर रही है  ।किन्तु देश में प्राकृतिक आपदाएं ,अराजकता का माहौल व जन धन हानि आदि का भी पर्याप्त संकेत कर रही हैं।
*सन 2021 में आपकी  राशियों के लिए  शुभाशुभ प्रभाव*
*मेष राशि*
वर्ष 2021 मेष राशि वालों के लिए धन और सम्मान संबंधी विशेष अवसर लेकर आ रहा है ।आपको मेहनत के चलते सितारा बुलंद होने के संकेत हैं। आलस्य और प्रमाद को त्याग कर कर्मठता से कार्य करेंगे तो पूरा वर्ष आपके लिए बहुत ही खुशियां लेकर आ रहा है‌। किंतु आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा ताकि किसी से वाद-विवाद का माहौल न बने।
*वृषभ राशि*
वृषभ राशि वालों के लिए इस वर्ष नए-नए सूचनाएं प्राप्त होने के योग हैं। धन वृद्धि व आय के नए स्रोत बनेंगे। योजनाएं सटीक बनाएं ,जल्दी बाजी में निर्णय न  करें। अचानक धन लाभ के अवसर बनेंगे।घर परिवार में एक या दो मंगल कार्य होने के भी संकेत हैं। आप बड़ों का सम्मान करें, अन्यथा उल्टा भी हो सकता है।
*मिथुन राशि*
वर्ष 2021 मिथुन राशि वालों के लिए कई विशेषताएं लेकर आ रहा है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। नए नए संबंधों का लाभ मिलेगा ।परिवार में शुभ कार्य होंगे ,किन्तु स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ।शत्रुओं आप के विरोध में षड्यंत्र रच सकते हैं।
*कर्क राशि*
कर्क राशि के व्यक्ति इस वर्ष काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय अथवा नौकरी में दायित्व बढ़ेगा। भूमि भवन के लिए किए जा रहे प्रयास सार्थक होंगे। चल अचल संपत्ति का लाभ होने की संभावना है ।राजनीतिक संबंधों का उपयोग कर लाभार्जन करेंगे।
*सिंह राशि*
सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2021 मिलाजुला फल देने वाला है। कार्यों में रुकावट आने की संभावना है। यद्यपि आय के स्रोत बने रहेंगे किंतु इस वर्ष  अनावश्यक व्यय की मात्रा अधिक रहेगी ।स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मित्रों से सावधान रहें ।मामूली विवाद भी बहुत बड़ा कानूनी विवाद बन सकता है। इसलिए वाणी पर कंट्रोल रखें।
*कन्या राशि*
इस वर्ष आपके अधूरे कार्य पूर्ण होने की संभावना है ।धन प्राप्ति के नए नए रास्ते खुलेंगे। दूर देशों की यात्रा भी हो सकती हैं ।मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में वाहन आदि का भी आगमन होगा। किंतु जल्दी बाजी में चोट आदि लगने की भी संभावना है ,इसलिए विशेष ध्यान रखें।
*तुला राशि*
तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष अधिक शुभ नहीं होगा ।कार्य में अनावश्यक व्यवधान आएंगे ।किंतु आपके कुछ व्यक्तिगत समस्याएं भी सुलझ जाएंगी ।समीप स्थानों की यात्रा होंगी। परिवार में मंगल कार्य होने से खर्च की अधिकता रहेगी। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।
*वृश्चिक राशि*
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष भाग्योदय होने का है। प्रत्येक कार्य में आपको लाभ होने की बहुत अधिक संभावनाएं हैं ।इस वर्ष परिश्रम और संघर्ष की अधिकता तो रहेगी लेकिन लाभ पर्याप्त मात्रा मिलेगा ।परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*धनु राशि*
धनु राशि वालों के लिए सन 2021 ज्यादा शुभ फल देने वाला रहेगा। हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। देव दर्शन यात्रा पर जाने का विचार भी हो सकता है। आप धोखे बाजो से सावधान रहें। धन और प्रतिष्ठा का अनावश्यक हानि होने की संभावना है। इसलिए अपनी वाणी पर, अपने कार्यों पर विश्वास रखें ,परिश्रम करें तो सब कार्य  ठीक प्रकार से संपन्न होंगे।
*मकर राशि*
मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष पारिवारिक खुशियों का है ।परिवार में मंगल कार्य होंगे ।कोई लंबी धार्मिक यात्रा होने की संभावना है उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे ।कोई  नया कार्य प्रारंभ होगा। धन का आवागमन ठीक प्रकार से होता रहेगा। पेट रोग होने की संभावना है।खानपान पर विशेष ध्यान दें।
*कुंभ राशि*
कुंभ राशि वाले अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहें। इस वर्ष  पदोन्नति अथवा धन प्राप्ति की विशेष योग हैं। अधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।चल अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी ।घर के उपयोगी वस्तुएं वाहन आदि भी खरीदने बेचने का योग है। मेहनत से सितारा बुलंद होगा।
*मीन राशि*
मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष काफी परिश्रम का है ।परिश्रम करने से आपको  उचित लाभ होता रहेगा। भौतिक सुखों उपयोग की सुख सामग्री प्राप्त होती रहेगी। रोग ऋण और विवाद से राहत मिलेगी।
इस वर्ष आपको  किसी बड़े कार्य का अनुबंध मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक मतभेद से बचे ।वाणी पर नियंत्रण रखें और खानपान में सावधानी बरतें।
पंडित शिवकुमार शर्मा आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न
अध्यक्ष शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद

One Reply to “गुरु पुष्य योग में आरंभ होगा नववर्ष 2021 ,जानिए आपके लिए सन 2021 कैसा रहेगा?”

Your Email address will not be published.