*सितंबर माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन कराएगा विषम काल से मुक्ति*

27Oct
*सितंबर माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन  कराएगा विषम काल से मुक्ति* 
कहते हैं सब ग्रहों का खेल है ग्रहों से व्यक्ति की तकदीर बनती है ,ग्रह ही व्यक्ति व देश के घटनाक्रम को नया मोड़ दे सकते हैं।
 इस माह सितंबर में ग्रहों में राशि परिवर्तन, वक्री, मार्गी के योग बन रहे  हैं । ग्रहों का ये राशि परिवर्तन  देश व व्यक्तियों के जीवन में पर्याप्त परिवर्तन लाएंगे। विभिन्न लाभकारी योजनाएं बनेंगी ।करोना से त्रस्त जनता को राहत मिलेगी तथा  भविष्य में देश प्रगति के पथ पर बढ़ेगा।
सितंबर मास में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र ,राहु, केतु के संचरण में परिवर्तन हो रहा है जहां मंगल 10 सितंबर को वक्री होंगे, वहीं गुरु 13 सितंबर को मार्गी होंगे। इनमें फलस्वरुप लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा ।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी ।मेष राशि में वक्री मंगल कहीं  युद्धोंत्पात, अग्निकांड और आगजनी व उपद्रव का भी कारण बनेगा।
*राशि  परिवर्तन*
 2 सितंबर को बुध कन्या राशि में 12:04  बजे प्रवेश करेंगें। सूर्य 16 सितम्बर को कन्या राशि में 19:07 बजे आएंगे।
1 सितंबर को शुक्र कर्क राशि में प्रातः 4:03 बजे प्रवेश करेंगे जो देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे।राहु केतु 23 सितंबर को 8:20 पर अपनी वक्री चाल से चलते हुए राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में पदार्पण करेंगे शुक्र की मित्र राशि वृषभ में राहु मित्रवत फल देगा ।राजनीतिक लोगों के लिए वर्चस्व की लड़ाई जारी रहेगी। छल प्रपंच का बोलबाला होगा।
उपरोक्त राशि परिवर्तन का जनमानस पर अनुकूल प्रभाव पड़ेंगे ।नौकरी पेशा व्यक्तियों की और स्थितियां बहाल होगी। व्यापार में अनुकूल प्रगति होती नजर आएगी । क्रूर व पाप ग्रह मंगल ,राहु ,केतु का दुष्प्रभाव लोगों को भ्रमित करेगा। क्रोध की भावना जागृत होगी ।सीमा पर युद्धोत्पात का माहौल बना रहेगा।
पंडित शिवकुमार शर्मा अध्यक्ष शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद
Pt. Shiv Kumar Sharma

No Comments yet!

Your Email address will not be published.