14 नवंबर को है देवोत्थान एकादशी, शुरू होंगे विवाह मुहूर्त

27Oct

14 नवंबर को है देवोत्थान एकादशी
इस दिन से विवाह मुहूर्त आरंभ होंगे।
अनसूझ विवाह मुहूर्त होता है देवोत्थान एकादशी

एक लंबी प्रतीक्षा के बाद 14 नवंबर से विवाह मुहूर्त आरंभ हो जाएंगे। प्रतिवर्ष देव शयनी एकादशी से और देवोत्थान एकादशी तक 4 महीने का चातुर्मास होता है ।इस अवधि में वैवाहिक कार्य एवं अन्य शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। देवोत्थान एकादशी इस वर्ष 14 नवंबर 2021 दिन रविवार को है। यद्यपि यह कोई कोई शास्त्रीय विवाह मुहूर्त नहीं है।
किंतु लोक धारणा के अनुसार
देवोत्थान एकादशी ,भडरिया नवमी अक्षय तृतीया ,फुलैरा दूज और बसंत पंचमी यह पांच अनबूझ वैवाहिक मुहूर्त हैं।
यदि किसी युवा युवती का विवाह में कोई बाधा आ रही है या अन्य विवाह मुहुर्त में उनका विवाह नहीं बन रहा है। इन तिथियों में विवाह संपन्न करा सकते हैं।
यद्यपि यह शास्त्रीय नक्षत्र, तिथि व मुहुर्त के अनुसार विवाह मुहूर्त नहीं होते ।लेकिन लोकाचार में इन्हें सर्वप्रथम भूमिका में रखा गया है। अन्य कोई शादी मुहूर्त न सूझने पर इन तिथियों में बिना किसी विद्वान से पूछे ही विवाह कर सकते हैं।
प्रायः वृश्चिक सक्रांति में ही विवाह मुहूर्त आरंभ होते हैं जो 16 नवंबर को आएगी। इस बार नवंबर और दिसंबर में कुल शास्त्रीय 14 विवाह मुहूर्त है।
नवंबर के छः शास्त्रीय विवाह मुहूर्त:
16, 20, 21 ,28 ,29 और 30 नवंबर। इनमें 14 नवम्बर सम्मिलित नही है।
दिसंबर मास के आठ शास्त्रीय विवाह मुहूर्त:
1,2,7,8,9 ,11, 12 ,13 दिसंबर
इस प्रकार इन दोनों महीनों में देवोत्थान एकादशी के अतिरिक्त 14 विवाह मुहूर्त हैं।
पं.शिवकुमार शर्मा , आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य, गाजियाबाद

No Comments yet!

Your Email address will not be published.