विवाह के इच्छुक युवाओं को 7 महीने में मिलेंगे कुल 9 विवाह मुहूर्त

27Oct
*विवाह के इच्छुक युवाओं को सात माह में मिलेंगे कुल नौ विवाह मुहूर्त* 
अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक इन 7 महीनों में विवाह के कुल 9 मुहूर्त हैं- 25,27 ,30 नवंबर और 1 ,6 ,7 ,9, 10  और 11 दिसंबर।
 जैसा कि हमें ज्ञात होता है कि चतुर्मास के पश्चात देवोत्थान एकादशी के बाद वृश्चिक की संक्रांति में विशेष विवाह मुहूर्त होते हैं ।इस बार नवंबर और दिसंबर में केवल नौ विवाह के मुहूर्त हैं। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास है। इसके पश्चात 17 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 21 तक गुरु अस्त रहेंगे। फिर 13 फरवरी 2021 से 18 अप्रैल 2021 तक शुक्र अस्त रहेंगे ।इसलिए शास्त्रों की मान्यता के अनुसार गुरु और शुक्र अस्त होने के कारण विवाह मुहूर्त नहीं होते है।
लड़के की शादी में शुक्र अच्छा होना चाहिए और लड़की की शादी में गुरु अच्छा होना चाहिए। तभी  विवाह संबंध स्थाई होता है। किंतु इस बार 4 महीने में जो मुख्य रूप से विवाह के मुहूर्त हुआ करते थे ,इस वर्ष नहीं होंगे अगले वर्ष सन 2021 में 25 अप्रैल के पश्चात विवाह मुहूर्त हैं। इसलिए युवक युवतियों को शीघ्र शादी करने की इच्छा है तो नवंबर दिसंबर में ही कर सकते हैं । नवंबर और दिसंबर के विवाह मुहूर्त वृश्चिक की संक्रांति में ही होते हैं ।
किंतु युवकों की
कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके अनुसार वृश्चिक के सूर्य शादी के लिए अशुभ होते हैं ।जैसे सिंह राशि ,मेष राशि और धनु राशि। वृश्चिक की सक्रांति में मेष ,सिंह और धनु राशि वाले युवक विवाह नहीं कर पाएंगे ,क्योंकि इनकी राशियों से चौथे ,आठवें और बारहवें सूर्य नेष्ट/अशुभ होते हैं। अतः इन को छोड़ना ही उचित है इसलिए इन राशि वाले युवकों को 7 महीने प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। 25 अप्रैल से और 18 जुलाई तक विवाह के  38 मुहूर्त हैं इसलिए धैर्य रखें और मुहूर्त की प्रतीक्षा करें।
पंडित शिवकुमार शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष रत्न
 अध्यक्ष- शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद
Pt. Shiv Kumar Sharma

No Comments yet!

Your Email address will not be published.